महराजगंज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अपहरण की शिकार तीन नाबालिग लड़कियों को सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। नौतनवा थाना पुलिस टीम ने अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी नौतनवां व थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव के नेतृत्व में यह सफलता हासिल की। तीनों नाबालिग लड़कियां अपने घर से स्कूल जाने के बहाने निकली थीं, जिसके बाद वे लापता हो गई थीं। पुलिस को मुखबिर खास से सूचना मिली थी कि लड़कियां गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर हैं। सूचना के आधार पर, पुलिस टीम ने 14 फरवरी 2026 को दोपहर 12:10 बजे गोरखपुर रेलवे स्टेशन से तीनों अपहृत नाबालिगों को बरामद कर लिया। इस दौरान, आरोपी सुभाष भारती (पुत्र तौलन, उम्र करीब 22 वर्ष, निवासी मुड़ेहरा थाना नौतनवा, जनपद महराजगंज) को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 30/2026, धारा 137(2), 87 बी0एन0एस0 के तहत विधिक कार्यवाही करते हुए उसे माननीय न्यायालय में पेश किया। गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनीष कुमार, हेड कांस्टेबल सतीश कुमार और महिला कांस्टेबल पूनम यादव शामिल थीं।
महराजगंज में 3 नाबालिग अपहृत बरामद, आरोपी गिरफ्तार: नौतनवा पुलिस ने गोरखपुर रेलवे स्टेशन से पकड़ा – Nautanwa News