कोतवाली क्षेत्र के बसंतपुर राजा में एक बंद मकान से लाखों रुपये के जेवरात और नगदी की चोरी हो गई। घटना का पता शनिवार सुबह तब चला जब मकान मालिक की बेटी घर की साफ-सफाई करने पहुंची। उसने मुख्य कमरे का ताला टूटा हुआ पाया। गांव निवासी जंत्री प्रसाद वर्मा अपने परिवार के साथ पंजाब में रहते हैं, जहां वे पेंटिंग का ठेकेदारी कार्य करते हैं। वह लगभग तीन माह पहले गांव से पंजाब गए थे। शनिवार को एक पारिवारिक कार्यक्रम की तैयारी के तहत उन्होंने अपनी बेटी सीमा, जो बागापार में रहती है, को घर की साफ-सफाई के लिए बुलाया था। सीमा जब बसंतपुर राजा स्थित घर पहुंची तो उसने कमरे का ताला टूटा हुआ देखा। अंदर बक्से खुले थे और सामान बिखरा पड़ा था। उसने तुरंत शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर बागापार चौकी इंचार्ज जटाशंकर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। चौकी इंचार्ज जटाशंकर सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है और प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि चोर घर के पीछे की ओर से सीढ़ी पर लगा कटरैन हटाकर अंदर दाखिल हुए थे। परिवार के अनुसार, यह जेवरात और नगदी छोटी बेटी पूजा की आगामी 23 अप्रैल 2026 को होने वाली शादी के लिए घर में सुरक्षित रखे गए थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बंद मकान से लाखों के जेवर-नगदी चोरी: शादी के लिए रखे सामान पर चोरों ने किया हाथ साफ – Sekhui(Nichlaul) News