प्रधान जी के दावे-वादे: बृजमनगंज ब्लॉक की दुरगापुर पंचायत के प्रधान से खास बातचीत – Brijmanganj(Maharajganj) News

0
2

दैनिक भास्कर संवाददाता महाराजगंज जिले के बृजमनगंज ब्लॉक की दुरगापुर पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि पवन अग्रहरी से मिले। अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में प्रधान ने ये बातें कहीं।मेरा नाम पवन अग्रहरी है। मैं ग्राम पंचायत दुर्गापुर प्रतिनिधि हूँ, विकास खंड बृजमनगंज, जनपद महाराजगंज के ग्राम पंचायत दुर्गापुर के विकास के बारे में संक्षिप्त विवरण यह है कि मेरा गाँव दुर्गापुर एक सुंदर और शांत गाँव है, जो ग्राम पंचायत दुर्गापुर के अंतर्गत आता है। हमारे गाँव में पिछले कुछ वर्षों में काफी विकास हुआ है। गाँव की सड़कों को पक्का बनाया गया है, जिससे आने-जाने में काफी सुविधा हुई है। स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान दिया गया है और गाँव में साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर हुई है। ग्राम पंचायत के प्रयासों से गाँव में बिजली, पानी और शिक्षा की सुविधा भी बेहतर हुई है। बच्चों के लिए विद्यालय की व्यवस्था और किसानों के लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई है। इसके साथ ही पेड़-पौधे लगाकर पर्यावरण को भी सुरक्षित रखने का प्रयास किया गया है। हमारे गाँव के लोग मिल जुलकर रहते हैं और गाँव के विकास में सहयोग करते हैं। भविष्य में हम सभी मिलकर अपने गाँव दुर्गापुर को और अधिक स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने का प्रयास करेंगे। यदि हमारे ग्रामवासियों का समर्थन मिला और मैं पुनः प्रधान चुना जाता हूँ, तो जो भी कार्य लंबित हैं, उन्हें पूर्ण करने का हरसंभव प्रयास किया करूंगा। पंचायत की खबरें देखने के लिए दैनिक भास्कर ऐप डाउनलोड करें।डिस्क्लेमर: दैनिक भास्कर, प्रधान के दावों की पुष्टि नहीं करता हैं
विज्ञापन