निचलौल थाना क्षेत्र से दो नाबालिग युवतियां शनिवार को अपने-अपने घरों से लापता हो गईं। अभिभावकों ने निचलौल थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। यह घटना ग्राम सभा मिश्रवलिया और ग्राम सभा बंदी से सामने आई है। दोनों युवतियां नाबालिग हैं। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि अभिभावकों की तहरीर पर गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों नाबालिगों की तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है और आसपास के क्षेत्रों में जांच-पड़ताल की जा रही है। जल्द ही दोनों को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।
निचलौल से दो नाबालिग गायब: पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की – Bahuar(Nichlaul) News