निचलौल थाना क्षेत्र के शीतलापुर गांव में शुक्रवार रात बारात में डीजे बजाने को लेकर घराती और बारातियों के बीच मारपीट हो गई। इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, मिश्रौलिया निवासी धर्मवीर पासवान की बारात शुक्रवार को सीमावर्ती क्षेत्र के शीतलापुर (बाघ टोला) स्थित मोहन पासवान के घर आई थी। डीजे बजाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हुआ, जो जल्द ही मारपीट में बदल गया। मारपीट में बाराती पक्ष के रंजीत मद्धेशिया और राम आशीष गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही शीतलापुर चौकी प्रभारी अमित कुमार राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल युवकों को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी निचलौल भेजा। सीएचसी निचलौल में प्राथमिक उपचार के बाद रंजीत मद्धेशिया की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों, रेगहिया गांव निवासी मोनू अली पुत्र अली शेर और शीतलापुर गांव निवासी अजय यादव पुत्र कन्हैया यादव को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया गया है।
निचलौल में बारात में डीजे बजाने पर मारपीट: दो घायल, एक जिला अस्पताल रेफर; दो आरोपी गिरफ्तार – Bahuar(Nichlaul) News