हरनामपुर के मां दायिनी मंदिर में चल रहे श्री शतचंडी महायज्ञ के दौरान शनिवार की रात बनारस के झांकी कलाकारों ने कृष्ण-सुदामा मिलन का मंचन किया। झांकी देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं, बच्चे और पुरुष उपस्थित थे। प्रस्तुति के दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया और जयकारे लगाए गए। इस अवसर पर मां दायिनी मंदिर के पुजारी श्री श्री 108 श्री रामनयन दास जी महाराज का मंच पर स्वागत किया गया। स्वागत समिति के अध्यक्ष राजेश्वर गुप्ता और सिद्धेश्वर चौरसिया ने उनका अभिनंदन किया। झांकी कलाकारों की प्रस्तुति देर रात तक जारी रही, जिसका दर्शकों ने खूब आनंद लिया।
हरनामपुर के मां दायिनी मंदिर में शतचंडी यज्ञ: झांकी कलाकारों ने कृष्ण-सुदामा मिलन का मंचन किया – Brijmanganj(Maharajganj) News