महराजगंज के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 55 वर्षीय साइकिल सवार की मौत हो गई। शुक्रवार शाम लोहरौली गांव के पास एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। मृतक की पहचान लोहरौली निवासी केदार गौड़ (55 वर्ष) के रूप में हुई है। वे शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे अपनी साइकिल से गड़ौरा बाजार जा रहे थे। हादसा लोहरौली स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पास हुआ। केदार गौड़ के पुत्र अखिलेश गौड़ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कार चालक (संख्या UP56 AW 8334) लापरवाही और तेज गति से वाहन चला रहा था। चालक गलत साइड में आकर साइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि केदार गौड़ को गंभीर चोटें आईं और उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों जिलियावन और कमलेश कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ठूठीबारी थानाध्यक्ष नवनीत नागर ने जानकारी दी कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
ठूठीबारी में साइकिल सवार की मौत: तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने रौंदा, पुलिस ने मामला दर्ज किया – Thuthibari(Nichlaul) News