प्रधान जी के दावे-वादे: फरेन्दा ब्लॉक की पिपरा खल्ली पंचायत के प्रधान से खास बातचीत – Pharenda News

0
2

दैनिक भास्कर संवाददाता महाराजगंज जिले के फरेन्दा ब्लॉक की पिपरा खल्ली पंचायत के प्रधान प्रधान रामदेव शर्मा से मिले। अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में प्रधान ने ये बातें कहीं। मैं रामदेव शर्मा, ग्राम प्रधान पिपरा खल्ली, विकास खंड फरेन्दा, जनपद महाराजगंज का हूं। हमने अपने कार्यकाल में बहुत सारे काम किए हैं, जैसे आरसीसी सड़को का निर्माण कार्य कराया गया। जल निकासी एवं घरो के पानी क निकासी हेतू पक्की, नालियों का निर्माण साथ पुरानी नालियों का मरम्मत कराया गया जिससे गांव में गन्दा पानी जमा नही होता है विद्यालयों का कायाकल्प हुआ है, उसके बाद आंगनवाड़ी का निर्माण करवाया है, और यहाँ अंबेडकर मूर्ति का कायाकल्प हो रहा है। पात्र लोगो को वृद्धा विधवा पेंशन दिलाने का काम कराया गया । इस प्रकार बहुत से विकास कार्य करवाए गए हैं, हम दैनिक भास्कर से जुड़े हुए हैं प्रतिदिन खबरे पढ़ते है पंचायत की खबरे आती है डिस्क्लेमर: दैनिक भास्कर, प्रधान के दावों की पुष्टि नहीं करता हैं
Advertisement