नगर पंचायत परतावल स्थित राज एचपी गैस ने श्यामदेउरवा में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी सेवा शुरू कर दी है। यह सेवा शनिवार सुबह 09:30 बजे से उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध हो गई है। श्यामदेउरवा चौक पर जैसे ही गैस की गाड़ी पहुँची वैसे ही उपभोक्ताओं की भीड़ अचानक जुट गई। अब उपभोक्ता बुकिंग के बाद सिलेंडर लेने के लिए भीड़ में दिखाई देते नजर आए। होम डिलीवरी के साथ एक सिलेंडर की कीमत 975 रुपये निर्धारित की गई है। राज एचपी गैस सर्विस के प्रोपराइटर राजनारायण ने बताया कि उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर के लिए ऑनलाइन या मोबाइल के माध्यम से बुकिंग करनी होगी। बुकिंग के बाद सिलेंडर सीधे उनके घर तक पहुंचाया जाएगा। तस्वीरों में देखिए… प्रोपराइटर राजनारायण ने यह भी पुष्टि की कि गोदाम में पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में गैस की कोई कमी नहीं है और सभी उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर मिलेंगे। उन्होंने उपभोक्ताओं से ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से ही गैस प्राप्त करने की अपील की। जिन उपभोक्ताओं ने पहले गैस बुक कराई है, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी और सभी बुकिंग्स को क्रमवार पूरा किया जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से धैर्य बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।
श्यामदेउरवा में घरेलू गैस की होम डिलीवरी शुरू: उपभोक्ताओं को घर बैठे मिलेगा सिलेंडर, कीमत 975 रुपये – Shyam Deurawa(Maharajganj sadar) News