महराजगंज नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने बैकुंठपुर और करपथ पार्क क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने शनिवार को आगामी त्योहारों के मद्देनजर स्वच्छता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। डॉ. मंगल ने पार्क तथा आसपास के क्षेत्रों की स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को नियमित रूप से सफाई कार्य सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि क्षेत्र में स्वच्छ वातावरण बना रहे। अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने कहा कि नगर पालिका परिषद शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कर्मचारियों को सफाई कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने और पार्कों तथा सार्वजनिक स्थलों पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने वार्ड की जनता से भी अपील की कि वे स्वच्छता बनाए रखने में नगर पालिका का सहयोग करें और कूड़ा निर्धारित स्थान पर ही डालें। त्योहारों के मद्देनजर वार्डों में सफाई कार्यों का जायजा लिया जा रहा है ताकि लोगों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सके। इस निरीक्षण के दौरान सफाई लिपिक उमाशंकर, कार्यालय सहायक संदीप साहानी, आरिफ खान और वार्ड के सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।
Advertisement










































