दैनिक भास्कर संवाददाता महाराजगंज जिले के सिसवा ब्लॉक की सेमरी पंचायत के प्रधान अमीन अली ग्रामप्रधान सेमरी से मिले। अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में प्रधान ने ये बातें कहीं। मैं अमीन अली, मैं ग्रामसभा सेमरी का ग्राम प्रधान हूं। गाँव के सभी हिंदू भाइयों को नमस्कार और मुसलमान भाइयों को अस्सलाम वालेकुम। पिछले पाँच सालों में यहाँ जो भी विकास कार्य हुए हैं, वे सभी बहुत अच्छे से हुए हैं। गांव के काली माता के स्थान के पास एक अमृत सरोवर बन रहा है। कुछ काम अमृत सरोवर में अभी भी बाकी है। उसे भी हम पास कराकर पूरा करवाएँगे ताकि हमारी माताएँ और बहनें छठ पर्व पर दोनों तरफ से आसानी से जा सकें। एक तरफ का काम सही हो गया है, दूसरी तरफ का बचा हुआ काम भी हम ज़रूर पूरा करवाएँगे। सी.सी. रोड गाँव में गली-गली बनवा दिए गए हैं, आँगनवाड़ी का काम हुआ है, प्राइमरी स्कूल का सुंदरीकरण हुआ है। उसके बाद ए.एन.एम. सेंटर भी यहाँ बन गया है। कोई गली खाली नहीं है, सभी काम हो चुके हैं। कुछ काम अभी थोड़ा सा बाकी हैं। आने वाले समय में यदि यहाँ की जनता दोबारा आशीर्वाद देगी, तो जो भी काम अधूरा है, तो उन्हें हम पूरी मेहनत के साथ पूरा करवाएँगे। डिस्क्लेमर: दैनिक भास्कर, प्रधान के दावों की पुष्टि नहीं करता हैं
प्रधान जी के दावे-वादे: सिसवा ब्लॉक की सेमरी पंचायत के प्रधान से खास बातचीत – Siswa(Maharajganj) News