प्रधान जी के दावे-वादे: शिवपुर ब्लॉक की बेलामकन पंचायत के प्रधान से खास बातचीत – Shivpur(Bahraich) News

5
Advertisement

दैनिक भास्कर संवाददाता बहराइच जिले के शिवपुर ब्लॉक की बेलामकन पंचायत के प्रधान नितिन सिंह, प्रधान प्रतिनिधि से मिले। अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में प्रधान ने ये बातें कहीं।नमस्कार। मैं नितिन सिंह, प्रधान प्रतिनिधि बेला मकन। विगत पांच वर्षों से मैं आप सभी के मध्य रहकर आपकी सेवा करता आ रहा हूँ और आशा है कि आगे भी ऐसे ही जारी रहेगा। मैंने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में इस ग्राम सभा में जितना संभव हो सका है, उतना कार्य करने का प्रयास किया है। शिक्षा के क्षेत्र में, आप सभी लोगों के सहयोग से एक नवीन विद्यालय का निर्माण कराया गया है। विद्यालय अच्छी तरीके से चल रहा है और आशा है कि इससे भी बेहतर आगे चलेगा। पहले से भी एक विद्यालय यहां पर स्थित था, जिसमें स्मार्ट क्लास, जिमनास्टिक की व्यवस्था आदि सुविधाएँ की गई हैं। इसके अतिरिक्त, 70% ग्रामीण मार्गों को जोड़ने और उनका पुनः निर्माण कराने का प्रयास किया गया है। इंटरलॉकिंग, पुलिया आदि की व्यवस्थाएँ सरकार और आप लोगों के सहयोग से यहां निर्मित कराई गई हैं। ओडीएफ द्वारा नालियों का निर्माण, सोख्ता का निर्माण, शौचालय। इसके अतिरिक्त, लगभग 40-45 की संख्या में आवास आदि की व्यवस्था इन पांच वर्षों में की गई है। और उम्मीद करते हैं कि आगे भी ऐसे ही आप लोगों की सेवा में सदैव तत्पर रहेंगे। मैं दैनिक भास्कर का धन्यवाद देना चाहूँगा, जो हम तक पहुँचे।
यहां भी पढ़े:  बस्ती के मलिकपुरपुरवा में SIR फॉर्म का निरीक्षण:ग्रामीणों से जल्द फॉर्म भरने की अपील, भीम पाठशाला समिति मौजूद
डिस्क्लेमर: दैनिक भास्कर, प्रधान के दावों की पुष्टि नहीं करता हैं
Advertisement