ओवरलोड ट्रेलर ने सीसीटीवी कैमरा तोड़ा:ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत रुधौली में लगा था कैमरा

6
Advertisement

बस्ती जिले के रुधौली में एक ओवरलोड ट्रेलर ने ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ योजना के तहत लगाए गए सीसीटीवी कैमरे को क्षतिग्रस्त कर दिया। यह घटना रुधौली-भानपुर मार्ग पर स्थित तिराहे से गुजरते समय हुई। तिराहे पर तैनात होमगार्ड द्वारिकाधीश और लाल मोहन ने ट्रेलर को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने वाहन नहीं रोका और आगे बढ़ गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल इस घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही रुधौली पुलिस सक्रिय हो गई और बस्ती की ओर जा रहे उक्त ट्रेलर को रोक लिया। पुलिस ने वाहन चालक को कड़ी चेतावनी दी है और क्षतिग्रस्त कैमरे को बनवाने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक संजय दुबे ने बताया कि सार्वजनिक सुरक्षा के लिए लगाए गए कैमरों को नुकसान पहुँचाना एक गंभीर अपराध है। उन्होंने कहा कि इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यहां भी पढ़े:  नानपारा में रोडवेजकर्मियों ने पारिश्रमिक बढ़ाने की मांग की: RM को ज्ञापन सौंपा, दर असमानता पर जताई नाराजगी - Nanpara News
Advertisement