बलरामपुर जनपद के गैंड़ास बुजुर्ग विकासखंड की ग्राम पंचायत दुधरा में तुलाराम प्रजापति ने ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि पेयजल, जल निकासी और साफ-सफाई जैसी मूलभूत समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं, जिनके निराकरण के लिए अब गंभीर प्रयास किए जाएंगे। प्रजापति ने कहा कि स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता, नालियों की नियमित सफाई और जलभराव की समस्या का समाधान उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। इन कार्यों के लिए संबंधित विभागों और ग्राम पंचायत स्तर पर समन्वय स्थापित कर कार्य किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर हल करने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने ग्रामीणों से स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करने और किसी भी समस्या की जानकारी समय पर देने की अपील की। तुलाराम प्रजापति ने बताया कि दुधरा ग्राम पंचायत को सुविधायुक्त और स्वच्छ बनाना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
तुलाराम प्रजापति बोले- दुधरा में होगा समस्याओं का समाधान:बलरामपुर में पेयजल, जल निकासी और साफ-सफाई पर देंगे ध्यान