आर के 11 ने UPL सीजन 8 का खिताब जीता: बहराइच में आकिब मैन ऑफ द मैच, जितेंद्र मैन ऑफ द टूर्नामेंट बने – Urra(Motipur) News

9
Advertisement

बहराइच में रविवार को स्वर्गीय हिमांशु दीक्षित मेमोरियल UPL सीजन 8 का फाइनल मैच आर के 11 और के के आर 11 के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में आर के 11 ने के के आर 11 को 28 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया। आर के 11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 111 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी के के आर 11 की टीम 9 ओवर में 83 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और मैच हार गई। टूर्नामेंट के समापन पर आकिब को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया, जबकि जितेंद्र विश्वकर्मा ने ‘मैन ऑफ द टूर्नामेंट’ का खिताब जीता। इस अवसर पर कमेंट्री बॉक्स में मुख्य अतिथि हरि राम गुप्ता, तलाश अली रायनी, संजय दीक्षित, सुरेंद्र मौर्य, मुखलाल यादव और शैलेंद्र साहनी उपस्थित रहे। इनके साथ ही अध्यक्ष नासिर खान, उपाध्यक्ष कल्लू मौर्य, भीम राज, संरक्षक राधेश्याम गोंड, कोषाध्यक्ष सुनील मौर्य, नदीम खान, संदीप समाजसेवी, संदीप जेई, हाशिम खान, आर पी निगम, मोनू शर्मा, सुनील निगम और अफजल सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।
यहां भी पढ़े:  हरदत नगर गिरन्ट में घना कोहरा:ठंड बढ़ी, वाहनों की रफ्तार पर असर
Advertisement