सर्राकलां में ब्लॉक स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट: सीमा जागरण मंच के प्रांत संगठन मंत्री रहे मुख्य अतिथि – Mihinpurwa(Bahraich) News

9
Advertisement

बहराइच जिले की मिहींपुरवा तहसील के ग्राम पंचायत सर्राकलां में ब्लॉक स्तरीय स्व. जयमंगल मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन सीमा जागरण मंच के प्रांत संगठन मंत्री अमरनाथ ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। अमरनाथ ने दीप प्रज्वलित कर और फीता काटकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। इस ब्लॉक स्तरीय टूर्नामेंट में लगभग 20 टीमें हिस्सा लेंगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में सीमा जागरण मंच के जिला सह प्रमुख पिंटू मौर्य भी उपस्थित रहे। मैच के आयोजक और राम सागर इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल विकास मौर्य ने बताया कि इस टूर्नामेंट से युवाओं में खेल के प्रति रुझान बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि यह पहल स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने और नशे से दूर रहने में भी सहायक होगी। सीमा जागरण मंच के जिला सह प्रमुख पिंटू मौर्य ने सभी खिलाड़ियों को खेल के प्रति जागरूक रहने और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। टूर्नामेंट के पहले दिन दो मैच खेले गए। पहला मैच ग्राम पंचायत पड़रिया और आमा वर्दियां के बीच हुआ, जिसमें पड़रिया विजेता रही। दूसरा मैच कंजी बाग और भगड़िया के बीच खेला गया, जिसमें कंजीबाग ने जीत हासिल की। इस अवसर पर संरक्षक डॉ. उदय, कुश कुमार, अजय कुमार, अंकित वर्मा, कार्तिक वर्मा, लव कुमार, विनय कुमार, हरे राम मौर्य, सुनील वर्मा, स्कोर काउंटर अनिल कुमार, एंकर अरविंद पटेल, डॉ. सुनील अजीत मौर्य सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
यहां भी पढ़े:  बस्ती में सिलिंडर फटने से छप्पर का मकान जलकर खाक:चिलवनिया गांव में लाखों का सामान नष्ट, पति-पत्नी सुरक्षित बचे
Advertisement