महिला उद्यमी से 1.96 लाख रुपए की धोखाधड़ी:पैकोलिया थाने में शिकायत दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

8
Advertisement

बस्ती जनपद के पैकोलिया थाना क्षेत्र में एक महिला उद्यमी से व्यापारिक लेन-देन में गंभीर अनियमितता और अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है। पीड़िता ऋचा विश्वकर्मा, जो एक इंडस्ट्रीज की प्रोपराइटर हैं, ने पैकोलिया थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। ऋचा विश्वकर्मा की कंपनी एक पंजीकृत ब्रांड है, जो सफेद सीमेंट, वॉल पुट्टी, लाइम वॉश और टाइल एडहेसिव जैसी निर्माण सामग्री का उत्पादन एवं आपूर्ति करती है। कंपनी को ‘बेस्ट ऑफ बस्ती अवॉर्ड 2025’ सहित जिला उद्योग केंद्र बस्ती और खादी विकास बोर्ड से सम्मान प्राप्त हो चुका है। इसके साथ ही, कंपनी का भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार के साथ एमओयू भी हस्ताक्षरित है और यह वर्तमान में उत्तर प्रदेश के लगभग 10 जिलों में अपनी सेवाएं प्रदान कर रही है। पीड़िता के अनुसार, वर्ष 2023-24 और 2024-25 में कंपनी के प्रोपराइटर साथ लिखित समझौते के तहत माल की आपूर्ति की गई थी। वर्ष 2024-25 में दूसरे कंपनी से ली गई सामग्री का आंशिक भुगतान तो किया गया, लेकिन ₹1,96,665 की धनराशि अभी भी बकाया है। ऋचा विश्वकर्मा का आरोप है कि सभी बिलों और दस्तावेजों पर प्रोपराइटर के हस्ताक्षर मौजूद हैं। जब बकाया धनराशि की मांग की गई, तो उन्होंने भुगतान से साफ इनकार कर दिया। कंपनी के सेल्स ऑफिसर और मैनेजर द्वारा कई बार दुकान व निवास स्थान पर संपर्क किया गया, लेकिन हर बार टाल-मटोल किया गया और कर्मचारियों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि पिछले कई महीनों से आरोपी फोन नहीं उठा रहे हैं और कभी संपर्क होने पर गाली-गलौज करते हुए धमकी देते हैं कि “पैसा नहीं दूंगा, जो करना हो कर लो।” पैकोलिया थानाध्यक्ष कृष्णा साहू ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

यहां भी पढ़े:  पकड़ी भारत खंड में रामलीला मंचन जारी: महायज्ञ में शूर्पणखा संवाद का मंचन, सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे - Sabaya(Nichlaul) News
Advertisement