
श्रावस्ती जनपद के इकौना विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत कोडारी दिगर राम पुर कटेल में 15 जनवरी 2026 को ग्राम सभा की खुली बैठक आयोजित की गई। यह बैठक ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ग्रामीणों को जागरूक करने हेतु एक चौपाल कार्यक्रम के रूप में संपन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम विकास अधिकारी रामकिशोर राणा और ग्राम प्रधान ईमानदार उर्फ तालिब अली ने की। इस चौपाल में ग्राम सभा के सभी ग्रामीणों को आमंत्रित कर GPDP योजना के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। बैठक में बताया गया कि इस योजना के तहत मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) के तहत मिलने वाले कार्यदिवसों को 100 दिन से बढ़ाकर अब 125 दिन प्रति वर्ष कर दिया गया है। इस कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीण रामबचन शर्मा, मायाराम वर्मा, दिलबहार खान और मुन्नालाल सहित कई अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। चौपाल का यह कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।

















