बहराइच के हरदी में युवक गिरफ्तार: तमंचे के साथ फोटो वायरल होने पर कार्रवाई, अवैध हथियार बरामद – Bala Saraya(Mahsi) News

0
2

बहराइच के हरदी थाना क्षेत्र में एक युवक ने तमंचे के साथ अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी। यह तस्वीर तेजी से वायरल हो गई, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान गोलू पुत्र श्याम सुंदर, निवासी मेलापुरवा दाखिला बालासराय के रूप में हुई है। उपनिरीक्षक इदसेन सिंह, कांस्टेबल सुनील कुमार राजभर और धमेद सिंह की टीम ने गोलू को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक 12 बोर का देसी तमंचा और एक कारतूस बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
विज्ञापन 2