किशोरी की फोटो वायरल करने पर केस दर्ज:लालगंज में सोशल मीडिया पर हुई थी वायरल, जान से मारने की धमकी का आरोप

4
Advertisement

लालगंज क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। लालगंज पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ बृहस्पतिवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, लालगंज थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी नाबालिग बेटी की तस्वीर बिना अनुमति के सोशल मीडिया पर प्रसारित की गई। आरोप है कि कलवारी थानाक्षेत्र के ग्राम चरकइला निवासी नीरज यादव ने यह तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल की। पीड़ित पक्ष का कहना है कि जब उन्होंने आरोपी से तस्वीर हटाने को कहा, तो उसने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद परिवार ने लालगंज थाने में पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी नीरज यादव के खिलाफ आईटी एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की जांच की जा रही है और आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है। जांच जारी है।

यहां भी पढ़े:  जमौता-मनोहरापुर मार्ग जर्जर, राहगीर परेशान:एक किलोमीटर सड़क पर चलना मुश्किल, ग्रामीण मरम्मत की मांग कर रहे
Advertisement