सोनहा पुलिस ने दो गुमशुदा बच्चियों को बरामद किया:थानाध्यक्ष महेश सिंह के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई, परिजनों को सौंपा

10
Advertisement

सोनहा पुलिस ने दो गुमशुदा बच्चियों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया है। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष महेश सिंह के कुशल नेतृत्व में की गई। पुलिस को 14 जनवरी 2026 को सोनहा कस्बे से दो बच्चियों के गुम होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बिना देर किए पुलिस टीम को सक्रिय किया और स्वयं निगरानी करते हुए सघन तलाश अभियान चलवाया। पुलिस की सूझबूझ और त्वरित निर्णय का ही परिणाम रहा कि ढाई वर्षीय माहेनूर और पांच वर्षीय अनादिया को सोनहा थाना क्षेत्र के ग्राम पड़री के पास से सुरक्षित बरामद कर लिया गया। बच्चियों को सुरक्षित देखकर परिजनों को राहत मिली। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक जयप्रकाश तिवारी और कांस्टेबल अनिल कुमार यादव ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।

Advertisement