इंडो-नेपाल सीमा पर सख्ती:पुलिस और एसएसबी की संयुक्त गश्त तेज, सतर्कता बढ़ी

4
Advertisement

भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त टीम लगातार गश्त कर रही है। सीमा चौकियों पर आने-जाने वाले हर व्यक्ति और वाहन की गहनता से जांच की जा रही है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके। सुरक्षा के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा से जुड़े मुख्य मार्गों पर स्थित पुलिस और एसएसबी की चौकियों पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। संयुक्त टीम वाहनों और यात्रियों की गहन जांच कर रही है। सीमावर्ती क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए आम जनता के साथ भी समन्वय स्थापित किया गया है। सीमा से सटे गांवों में ग्राम सुरक्षा समितियों और प्रमुख नागरिकों को मादक पदार्थों की तस्करी, मानव तस्करी, गौ तस्करी, अवैध कटान और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्हें किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए प्रोत्साहित किया गया है, ताकि असामाजिक तत्वों के खिलाफ समय रहते कार्रवाई की जा सके। पुलिस और एसएसबी की इस संयुक्त कार्रवाई से सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होने का दावा किया जा रहा है।
यहां भी पढ़े:  नगर बाजार में अलाव की व्यवस्था से मिली राहत:कड़ाके की ठंड में पंचायत की पहल की सराहना
Advertisement