
बहराइच के ग्राम सभा ढोढायल के मजरा ढोढायल पुरवा स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास लगा सरकारी नल कई वर्षों से खराब पड़ा है। इसके कारण ग्रामीणों को पीने के पानी की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों ने इस संबंध में कई बार शिकायतें दर्ज कराई हैं, लेकिन अभी तक नल की मरम्मत नहीं की गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि उनकी समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। मंगल यादव, राम किशुन यादव, नानबाबू और दानू बाबा जैसे ग्रामीणों ने बताया कि नल खराब होने से उन्हें काफी परेशानी हो रही है। उन्हें पीने के पानी के लिए दूर जाना पड़ता है। ग्राम प्रधान ने बताया कि जिस सरकारी भूमि पर यह नल लगा है, उस पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। जब तक संबंधित विभाग से सहयोग नहीं मिलेगा और अवैध कब्जा नहीं हटेगा, तब तक नल की मरम्मत संभव नहीं है। प्रधान ने यह भी जानकारी दी कि स्कूल बंद रहने के दौरान जो बच्चे वहां आते हैं, उन्हें भी पीने का पानी नहीं मिल पाता है, जिससे उनकी परेशानी बढ़ जाती है। प्रधान कमलावती प्रधान के द्वारा बताया गया की अवैध कब्जा हटेगा और बिभागीय सहयोग मिलेगा तो मरम्मत होगी


























