श्रावस्ती के नासिरगंज की हाईमास्ट लाइट 6 माह से बंद:मरम्मत के लिए उतारी गई लाइटें दोबारा नहीं लगीं, लोग परेशान

3
Advertisement


श्रावस्ती के जमुनहा-नासिरगंज चौराहे पर वर्ष 2023-24 में विधान मंडल क्षेत्र विकास निधि योजना के तहत एक हाईमास्ट लाइट लगाई गई थी। इसका उद्घाटन स्थानीय विधायक राम फेरन पाण्डेय ने किया था। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अवर अभियंता बृजेश कुमार श्रीवास्तव और खंड विकास अधिकारी एस.पी. सिंह की देखरेख में यह कार्य हुआ था। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह हाईमास्ट लाइट पिछले छह महीनों से खराब पड़ी है। मरम्मत के नाम पर हाईमास्ट से लाइटें उतार ली गई थीं, लेकिन छह महीने बीत जाने के बाद भी उन्हें दोबारा नहीं लगाया गया है। वर्तमान में चौराहे पर हाईमास्ट का खंभा बिना लाइटों के खड़ा है। हाईमास्ट लाइट बंद होने के कारण रात के समय चौराहे पर घना अंधेरा रहता है। इससे राहगीरों, वाहन चालकों और आसपास के दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि अंधेरे की वजह से दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय निवासी नाजिम हैदर, हलीम, मोबीन और बशारत सहित अन्य लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द हाईमास्ट की सभी लाइटों को ठीक कराकर चालू करने की मांग की है, ताकि लोगों को इस समस्या से निजात मिल सके।

यहां भी पढ़े:  कलवारी-टांडा पुल चार पहिया वाहनों के लिए बंद:मरम्मत कार्य अधूरा, राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें
Advertisement