
सिसवा आईपीएल शुगर मिल के गन्ना यार्ड में गुरुवार को मकर संक्रांति का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर मिल कर्मचारियों और गन्ना किसानों को खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। पर्व के उपरांत गन्ना यार्ड में मौजूद किसानों के बीच कंबल, डायरी, पेन, कैलेंडर और आईपीएल के बैग भी वितरित किए गए। शुगर मिल के यूनिट हेड संदीप पंवार ने बताया कि मकर संक्रांति भारत के प्रमुख पर्वों में से एक है। यह पर्व पौष मास में सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने पर मनाया जाता है, और इस दिन खिचड़ी के प्रसाद का विशेष महत्व होता है। इस अवसर पर गन्ना विभागाध्यक्ष धीरज सिंह, उत्पादन विभागाध्यक्ष राजकुमार, यांत्रिक विभागाध्यक्ष लोकेश दीक्षित, विनोद यादव और रंजीत श्रीवास्तव सहित मिल के कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।





































