प्रधान जी के दावे-वादे: विशेश्वरगंज ब्लॉक की पुरैना पंचायत के प्रधान से खास बातचीत – Visheshwarganj(Bahraich) News

8
Advertisement

दैनिक भास्कर संवाददाता बहराइच जिले के विशेश्वरगंज ब्लॉक की पुरैना पंचायत के प्रधान अभिषेक तिवारी प्रधान। से मिले। अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में प्रधान ने ये बातें कहीं।नमस्कार, मेरा नाम अभिषेक तिवारी है, मैं डोलकुआं ग्राम पंचायत का प्रधान हूँ, विकास खंड विशेश्वरगंज, बहराइच से। मैं वर्ष 2021 में ग्राम पंचायत का प्रधान बना। तब से ग्राम पंचायत में विकास कार्य प्रारंभ हुए। हमारे ग्राम पंचायत में सबसे पहले पंचायत भवन का निर्माण, सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया। उसके बाद खड़ंजा, इंटरलॉकिंग, मनरेगा और 15वें वित्त आयोग से निर्माण कार्य कराए। तीनों योजनाओं को मिलाकर इंटरलॉकिंग के कार्य कराए गए। इसके बाद, जैसे-जैसे ग्राम पंचायत में धनराशि उपलब्ध होती गई, नाली निर्माण, खड़ंजा, सोक पिट, आरआरसी सेंटर और अन्य कई विकास कार्य ग्राम पंचायत में कराए गए। वर्ष 2026 में पुनः चुनाव की तैयारी चल रही है। आगे भी चुनाव लड़ेंगे। जो भी कार्य ग्राम पंचायत में शेष रह गए हैं, यदि वर्ष 2026 में अवसर मिलता है, तो उन्हें पूरा किया जाएगा। सबसे अच्छी और सबसे तेज़ खबरों के लिए दैनिक भास्कर ऐप डाउनलोड करें और दूसरों से भी करवाएँ। धन्यवाद।डिस्क्लेमर: दैनिक भास्कर, प्रधान के दावों की पुष्टि नहीं करता हैं
Advertisement