बाल विकास और बाल श्रम मुक्त भारत पर कार्यक्रम:बस्ती में मानवाधिकार हेल्प लाइन एसोसिएशन ने जागरूकता अभियान चलाया

4
Advertisement

बस्ती में बाल विकास और बाल श्रम मुक्त भारत विषय पर गुरुवार को एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम मानवाधिकार हेल्प लाइन एसोसिएशन और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बस्ती के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों के अधिकारों की रक्षा, उनकी शिक्षा, सुरक्षा और उज्ज्वल भविष्य के प्रति आमजन को जागरूक करना था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण हरैया के सचिव अभय राज (तहसीलदार) ने कहा कि बच्चों से श्रम कराना कानूनी अपराध है। उन्होंने जोर दिया कि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षित वातावरण प्रदान करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। अभय राज ने बाल अधिकारों से संबंधित कानूनी प्रावधानों की भी विस्तृत जानकारी दी। साथ ही परशुरामपुर थाना अध्यक्ष विश्वमोहन राय ने भी अपनी बात रखते हुए बच्चो के अधिकारों के बारे जानकारी दिया इस अवसर पर एडीओ कोऑपरेटिव विजय, कार्यक्रम के आयोजक अश्वनी कुमार, ग्राम प्रधान जोगापुर अल्ताफ हुसैन, स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टर नदीम, एएनएम रिंकी और रमेशचंद्र श्रीवास्तव,मनोज,रक्षाराम, सुकई सहित विधिक सेवा प्राधिकरण बस्ती के सदस्य तथा गांव के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। वक्ताओं ने बाल श्रम के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला और इसके उन्मूलन के लिए प्रशासन व समाज के बीच समन्वय पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों को यह संदेश दिया गया कि यदि उन्हें कहीं भी बाल श्रम या बच्चों के अधिकारों का उल्लंघन दिखाई दे, तो इसकी सूचना संबंधित विभाग या विधिक सेवा प्राधिकरण को अवश्य दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके। कार्यक्रम का समापन बाल विकास और बाल श्रम मुक्त भारत के संकल्प के साथ हुआ।

Advertisement