नगर पंचायत बढ़नी चाफा के अध्यक्ष धर्मराज वर्मा ने सनातन संस्कृति और हिंदू गौरव को बढ़ावा देने वाले एक भव्य आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की है। यह दिव्य कार्यक्रम श्री दुर्गा मंदिर (हिंदू शक्ति स्थल), बरघाट में 14 फरवरी से 22 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। अध्यक्ष धर्मराज वर्मा ने आयोजक परिवार, सम्मानित सभासदों, कर्मयोगी परिवार और अन्य प्रबुद्ध हिंदू नागरिकों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की। वर्मा ने कहा कि यह आयोजन मात्र एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति का उत्सव और हिंदू शक्ति व गौरव का महापर्व है।यह दिव्य आयोजन हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी राघवेंद्र सिंह के मार्गदर्शन और सान्निध्य में हो रहा है। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने व्यवस्थाओं, सुरक्षा, भक्ति कार्यक्रमों और सहभागिता को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि यह पर्व पूर्ण श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हो सके।
बढ़नी चाफा अध्यक्ष ने सनातन कार्यक्रम की समीक्षा की:बरघाट दुर्गा मंदिर में 14 से 22 फरवरी तक होगा दिव्य आयोजन