बहराइच जिले के रामगांव इलाके में स्थित रेहुआ मंसूर गांव में एक बाघ देखे जाने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। गुरुवार को खेत के किनारे बाघ को देखने के बाद लोगों ने वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम स्थानीय रेंजर के साथ मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। प्रभागीय वनाधिकारी सुन्दरेसा ने बताया कि ड्रोन से तलाश के दौरान झाड़ियों में बैठे बाघ की तस्वीर कैद हुई है, जिससे उसकी मौजूदगी की पुष्टि हुई। बाघ को पकड़ने के लिए चारों तरफ जाल लगाए जा रहे हैं। दुधवा टाइगर रिजर्व से दो प्रशिक्षित हाथियों को भी बुलाया गया है, जिनके शाम तक मौके पर पहुंचने की उम्मीद है। इन हाथियों की मदद से वन्यजीव विशेषज्ञों की टीम बाघ को घेरकर ट्रैंकुलाइज करने का प्रयास करेगी। मौके पर दुधवा टाइगर रिजर्व के वन्य चिकित्सक दयाशंकर, रेंज अधिकारी शाकिब अंसारी, क्षेत्राधिकारी पवन कुमार सहित वन विभाग के कई कर्मचारी मौजूद हैं। वन विभाग ने इलाके से सटे खुशलीपुरवा, भगईपुरवा, पासीनपुरवा, कहारनपुरवा, दुवेपुरवा और अकबरपुरवा गांवों में अलर्ट जारी किया है। ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे अपनी सुरक्षा के मद्देनजर खेतों में न जाएं।
बहराइच में आबादी में दिखा बाघ , लोगों में दहशत: वन विभाग की टीम रेस्क्यू में जुटी, ड्रोन से हुई पुष्टि – Bahraich News