घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा घघरूवा खंडेसर निवासी अवकाश प्राप्त शिक्षक दामोदर सिंह (81) ने मकर संक्रांति के अवसर पर 130 कंबल, टोपी, अन्न और द्रव्य वितरित किए। उन्होंने यह वितरण कड़ाके की ठंड को देखते हुए वृद्ध, गरीब, विधवा और असहाय लोगों के लिए किया। इस दौरान दामोदर सिंह ने कहा कि गरीब और जरूरतमंदों की सेवा एक पुनीत कार्य है, जिससे उनके मन को शांति मिलती है। उन्होंने बताया कि वह अपनी पेंशन के पैसों से पूरे साल विधवाओं और अन्य जरूरतमंदों की छोटी मदद करते हैं। इस कार्य में उनके परिवार के बच्चे भी सहयोग करते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि दामोदर सिंह विगत डेढ़ दशक से मकर संक्रांति के अवसर पर विधवाओं, गरीबों और जरूरतमंदों को कंबल, वस्त्र और अन्न दान करते आ रहे हैं। उनके बड़े पुत्र डॉ. मृगेश बहादुर सिंह, जो हिंदू युवा वाहिनी के संस्थापक सदस्य हैं, ने बताया कि पिताजी ने 2006 में अवकाश प्राप्त किया था। तभी से वह अपनी बची हुई पेंशन से हर साल गरीबों की सेवा कर रहे हैं। डॉ. मृगेश बहादुर सिंह ने यह भी बताया कि दामोदर सिंह किसी विधवा, गरीब या असहाय व्यक्ति को आर्थिक जरूरत होने पर उन्हें आर्थिक मदद भी करते हैं। संक्षिप्त बातचीत में दामोदर सिंह ने कहा कि वह 81 वर्ष के होने जा रहे हैं और स्वस्थ हैं। उन्होंने समाज में शांति की कामना की और सभी से गरीबों की मदद करने की अपेक्षा की। इस अवसर पर अनुज तिवारी, पशुपति पांडे, दिनेश चंद्र पांडे, अजय श्रीवास्तव, सुनील चौरसिया, विवेक जयसवाल, बंधु सुशील शुक्ला, कृष्णा नंद द्विवेदी, अरविंद पटेल, अनुराग जयसवाल, आदित्य बर्मा, अमृत जयसवाल, पंकज जयसवाल, अर्जुन पटेल, के यश मिश्रा, अनिल यादव, दिनेश त्रिपाठी, संदीप पांडेय, सौरभ अर्जुन पटेल, महेश विश्वकर्मा, उपेंद्र राकेश जयसवाल, राज श्रीवास्तव, सेतभान सिंह, भरत शुक्ला, इस्तखार उर्फ टून टून, प्रतीक सिंह, भाजपा नेता निहाल सिंह, राधेश्याम गुप्ता, चतुर्भुजा सिंह, विशाल सिंह, यशवंत सिंह, बिपिन सिंह सहित कई ग्रामीण और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
घुघली में अवकाश प्राप्त शिक्षक ने बांटे 130 कंबल: गरीबों को अन्न-वस्त्र दिए, लोगों ने जताया आभार – Puraina(Maharajganj sadar) News