ग्राम प्रधान विकास सिंह दिल्ली में होंगे सम्मानित: 26 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे सम्मान – Kanchhar(Payagpur) News

3
Advertisement

विशेश्वरगंज कंछर मेंविकास क्षेत्र के गांगूदेवर ग्राम पंचायत के प्रधान विकास सिंह को 26 जनवरी को राजधानी दिल्ली में सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें ग्राम पंचायत स्तर पर किए गए उत्कृष्ट विकास कार्यों के लिए दिया जा रहा है, जिसने गांव की तस्वीर और तकदीर दोनों को बदला है। इस गरिमामयी राष्ट्रीय समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रीगण और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहेंगे। ग्राम प्रधान विकास सिंह ने बताया कि यह सम्मान ग्रामीण विकास के मॉडल कार्यों, पारदर्शिता और जनहित को प्राथमिकता देने के लिए प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने विकास विभाग के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए कार्य किए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि बीते कार्यकाल के दौरान गांगूदेवर ग्राम पंचायत में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया गया। गांव में बच्चों के लिए बनवाई मिनी स्टेडियम गांव में मिनी स्टेडियम के निर्माण से युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहन मिला। पूरे गांव में इंटरलॉकिंग सड़कों ने आवागमन को सुगम बनाया, जबकि स्ट्रीट लाइट व्यवस्था से रात्रि सुरक्षा और सुविधा बढ़ी। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में आयुर्वेदिक अस्पताल और स्वास्थ्य उपकेंद्र की स्थापना से ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर इलाज की सुविधा मिली। अमृत सरोवर ने जल संरक्षण और पर्यावरण संतुलन को मजबूती दी, वहीं अंत्येष्टि स्थल के निर्माण से सामाजिक आवश्यकताओं का सम्मानजनक समाधान हुआ। यह पहली बार नहीं है जब ग्राम प्रधान विकास सिंह के कार्यों को उच्च स्तर पर सराहा गया है। इससे पहले 9 दिसंबर 2024 को उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी उन्हें उनके विकास कार्यों के लिए सम्मानित किया था। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि गांगूदेवर अब केवल एक ग्राम पंचायत नहीं, बल्कि ग्रामीण विकास का एक उदाहरण बन चुका है। सड़क, रोशनी, स्वास्थ्य, खेल और जल संरक्षण जैसे हर क्षेत्र में किए गए कार्यों ने गांव में जीवन स्तर को बेहतर बनाया है और अन्य पंचायतों के लिए भी एक दिशा तय की है।
Advertisement