जमुनहिया ने फाइनल मुकाबला जीता: कैंपियरगंज को 21 रन से हराया, बीपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न – Brijmanganj(Maharajganj) News

9
Advertisement

बृजमनगंज नगर पंचायत के महात्मा गांधी इंटर कॉलेज प्रांगण में चल रही बीपीएल कैनवास बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला गुरुवार को खेला गया। यह मैच कैंपियरगंज और जमुनहिया टीमों के बीच हुआ, जिसमें जमुनहिया ने 21 रनों से जीत दर्ज की। जमुनहिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 131 रन बनाए। जवाब में, कैंपियरगंज की टीम केवल 110 रन ही बना सकी। बंटी को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया, जबकि शेरू ‘मैन ऑफ द सीरीज’ रहे। जालंधर को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और संदीप को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार मिला। इस दौरान पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए।
Advertisement