बस्ती में महिला की मौत, युवक गंभीर घायल:छावनी थाना क्षेत्र में सड़क हादसा, वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

24
Advertisement

बस्ती के छावनी थाना क्षेत्र में गुरुवार को नई बाजार के पास एक सड़क हादसा हो गया। अयोध्या से बस्ती की ओर आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार सीमा मिश्रा (54) की मौके पर ही मौत हो गई। उनके साथ बाइक पर सवार आकाश मिश्रा (21) गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतका सीमा मिश्रा गोंडा जिले के उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के बरौली गांव की निवासी थीं। घायल आकाश मिश्रा भी उसी गांव के जगदंबा मिश्रा के पुत्र हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायल आकाश को तत्काल सीएचसी हर्रैया ले जाया गया। चिकित्सकों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, दोनों लोग तेजी खिचड़ी खाने के लिए जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Advertisement