विज्ञापन
श्रावस्ती जिले के सेमरहनिया गांव में चल रहे सेमरहनिया प्रीमियर लीग (SPL) क्रिकेट टूर्नामेंट का चौथा दिन था। इस दिन तुलसीपुर और नासिरगंज की टीमों के बीच मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नासिरगंज की टीम ने तुलसीपुर को 112 रनों का लक्ष्य दिया। नासिरगंज की ओर से मुशाहिद रज़ा ने सर्वाधिक 38 रन बनाए, जबकि गुलाम हैदर ने 25 रनों का योगदान दिया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी तुलसीपुर की टीम ने एक गेंद शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया। तुलसीपुर की तरफ से सोनू ने सर्वाधिक 45 रन बनाए और संदीप ने 27 रन का योगदान दिया। इस मैच का सीधा प्रसारण सिराज हैदर ने यूट्यूब पर किया।







































