सल्टौआ गोपालपुर शिक्षा क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय फेरसन में तैनात शिक्षक शिव कुमार का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। उन्होंने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में अंतिम सांस ली। शिक्षक शिव कुमार 14 जनवरी की सुबह दिल्ली में अपने बेटे अमन के पास पहुंचे थे। उसी शाम उन्हें सीने में दर्द महसूस हुआ, जिसके बाद बेटे ने उन्हें बर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज एंड सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद, परिजन 15 जनवरी को शव लेकर घर लौटे और पैतृक गांव के कब्रिस्तान में उन्हें दफना दिया गया। मृतक शिक्षक वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के परसालालशाही गांव के निवासी थे। उनके परिवार में पत्नी सुभावती, बेटियां सीमा बौद्ध, अर्चना भारती, मीना कुमारी और बेटे रवि कुमार, अमन कुमार शामिल हैं।





































