भगवानपुर में एसएसबी ने लगाया चिकित्सा शिविर:नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत 152 लोगों का इलाज

4
Advertisement

सिद्धार्थनगर। 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत सीमा चौकी धनगढ़वा क्षेत्र के भगवानपुर गाँव में एक निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में कुल 152 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें मुफ्त दवाएं वितरित की गईं। सशस्त्र सीमा बल भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा के साथ-साथ सीमावर्ती गाँवों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न जन कल्याणकारी और कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन करता रहा है। यह चिकित्सा शिविर इसी श्रृंखला का एक हिस्सा था। यह शिविर 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, सिद्धार्थनगर द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बर्डपुर के चिकित्साधिकारी डॉ. अब्दुल कादिर के सहयोग से लगाया गया था। शिविर का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों के निवासियों को मुफ्त चिकित्सा सेवा प्रदान करना था। शिविर के माध्यम से भगवानपुर, लालपुर, दुरन्तापुर और महदेवा सहित सीमाई क्षेत्र के गाँवों के लोगों को लाभ मिला। इनमें 78 पुरुष, 52 महिलाएं और 22 बच्चे शामिल थे, जिनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें निःशुल्क दवाएं दी गईं। इस कार्यक्रम के दौरान 43वीं वाहिनी एसएसबी से निरीक्षक पंकज कुमार और अन्य कर्मी उपस्थित रहे। इनके अतिरिक्त, ग्राम प्रधान श्रीमती जहाँ आरा, रब्बिन चौधरी और अन्य ग्रामीण भी शिविर में मौजूद थे।
Advertisement