श्रावस्ती में मामूली विवाद में मारपीट का मामला:एक युवक गंभीर घायल, तीन पर मुकदमा दर्ज

3
Advertisement

श्रावस्ती के मल्हीपुर थाना क्षेत्र स्थित शिकारी चौड़ा गांव में बच्चों के आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, यह घटना तब हुई जब गांव में बच्चे खेलते समय आपस में झगड़ पड़े। बच्चों के इसी विवाद ने बाद में हिंसक रूप ले लिया और दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इस मारपीट में परशुराम पुत्र बनवारी लाल गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायल परशुराम को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया। घायल के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीरथ राम, कुंज बिहारी और मंटू के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यहां भी पढ़े:  मंत्री के दौरे के बाद नहरों में पानी छोड़ा गया: किसान ₹250 प्रति घंटा देकर सिंचाई करने को मजबूर थे - Mahsi News
Advertisement