भैंस चोरी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार: दो दिन पूर्व 5 भैंस चोरी कर भागते समय पलटी थी पिकअप – Shivpur(Bahraich) News

5
Advertisement

बहराइच के खैरीघाट थाना क्षेत्र में भैंस चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक भैंस और एक भैंस का बच्चा बरामद किया है। थानाध्यक्ष आनंद सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अली अहमद (निवासी पुरानी बाजार, कोतवाली नानपारा), मेराज खान (निवासी सीतापुरवा, थाना रुपईडीहा) और अशफाक अली (निवासी बड़ा भुलौरा, कोतवाली नानपारा) के रूप में हुई है। इन्हें गुरुवार शाम करीब चार बजे मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक हरिद्वार तिवारी, उपनिरीक्षक महंत शर्मा, शिवकुमार शर्मा, मनोज यादव, कांस्टेबल मित्रपाल सिंह, अरविंद राव और नेयाज अहमद शामिल थे। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई दो दिन पहले हुई एक घटना से जुड़ी है। उस समय थाना क्षेत्र के ढकिया गांव से पांच भैंसें चोरी कर पिकअप वाहन से भाग रहे चोरों की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई थी। इस घटना के बाद से पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया गया है।
यहां भी पढ़े:  बलरामपुर जेल में बंदियों को आत्मनिर्भर बनाने का प्रशिक्षण:आरसेटी ने मिट्टी वस्तुकला का 6 दिवसीय कार्यक्रम शुरू किया
Advertisement