बस्ती में युवती को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला:पिता की तहरीर पर युवक के खिलाफ केस, नकदी-जेवर भी ले जाने का आरोप

5
Advertisement

नगर थाना क्षेत्र के एक गांव से 20 वर्षीय युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। युवती के पिता की शिकायत पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि युवती अपने साथ घर से 65 हजार रुपये नकद और करीब दो लाख रुपये के जेवरात भी ले गई है। पुलिस को दी गई तहरीर में युवती के पिता ने बताया कि उनके घर के पड़ोस में रहने वाले एक युवक के यहां वैदा थाना मुंडेरवा निवासी दिवाकर (पुत्र अज्ञात) का आना-जाना था। इसी दौरान दिवाकर ने उनकी 20 वर्षीय बेटी से कथित तौर पर संबंध स्थापित कर लिए। पिता का आरोप है कि दिवाकर ने उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा लिया। बेटी घर में रखे 65 हजार रुपये नकद और लगभग दो लाख रुपये के गहने भी अपने साथ ले गई। जब उन्होंने इस बारे में दिवाकर के परिजनों से पूछा, तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में नगर थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Advertisement