बृजमनगंज थाना परिसर में मंदिर की पहली वर्षगांठ: अखंड रामायण पाठ, भजन-कीर्तन और सहभोज का आयोजन – Brijmanganj(Maharajganj) News

3
Advertisement

बृजमनगंज थाना परिसर में स्थित मनोकामना हनुमान मंदिर ने गुरुवार को अपनी पहली वर्षगांठ मनाई। इस अवसर पर अखंड रामायण पाठ की पूर्णाहुति हुई, जिसके बाद भजन-कीर्तन और सहभोज का आयोजन किया गया। वर्षगांठ समारोह के तहत एक दिन पूर्व से चल रहे अखंड रामायण पाठ का समापन थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह और उनकी पत्नी किरन सिंह ने विधिवत पूजा-पाठ के साथ कराया। उन्होंने मंदिर में प्राणाहुति भी दी। पूजा-पाठ के उपरांत समस्त पुलिसकर्मियों ने भजन-कीर्तन में भाग लिया। दोपहर 1 बजे से सहभोज का आयोजन किया गया, जिसमें थाना क्षेत्र के दूर-दराज के इलाकों से सैकड़ों की संख्या में लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। इस कार्यक्रम में उपनिरीक्षक तारकेश्वर सिंह, आलोक यादव, राजन, गजेंद्र प्रताप सिंह, अर्चना यादव, प्रिया वर्मा सहित सभी पुलिसकर्मी और चौकीदार उपस्थित रहे। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भी इस आयोजन में भाग लिया और प्रसाद प्राप्त किया।
यहां भी पढ़े:  पुलिस ने पति-पत्नी का विवाद सुलझाया:सिद्धार्थनगर में परिवार टूटने से बचा, मिशन शक्ति टीम की पहल
Advertisement