नरकटहा शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब: भोर से ही श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक, गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे – Gangi bazar(Maharajganj sadar) News

1

पनियरा क्षेत्र के ग्राम सभा नरकटहा स्थित प्राचीन शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भोर से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। पूरा वातावरण ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक किया और बेलपत्र अर्पित कर पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखा। भक्तों ने मंदिर की परिक्रमा कर अपनी श्रद्धा व्यक्त की और प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर के पुजारी निद्धु दास ने बताया कि महाशिवरात्रि भगवान शिव और माता पार्वती के मिलन का पावन पर्व है। इस दिन सच्चे मन से की गई उपासना विशेष फलदायी होती है। उन्होंने यह भी बताया कि भक्तों की सुविधा के लिए विशेष पूजन, रुद्राभिषेक, भजन-कीर्तन और रात्रि जागरण की व्यवस्था की गई थी। मंदिर समिति द्वारा सुरक्षा, साफ-सफाई और पेयजल की समुचित व्यवस्था की गई थी। दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और पूरा नरकटहा क्षेत्र शिवमय भक्ति में सराबोर नजर आया।
Advertisement