
महाराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र स्थित लेहरा कस्बे में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। लेहरा, करमहा, सोनाडीह, लेहरा शिव मंदिर और शिवाकोट शिव मंदिर सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ को जल अर्पित कर पूजा-अर्चना की। जल चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं को लंबी कतारों में खड़ा देखा गया। मान्यता है कि महाशिवरात्रि पर पूजन करने से भगवान भोलेनाथ, माता पार्वती और गौरी गणेश की विशेष कृपा प्राप्त होती है। मंदिरों में पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष व्यवस्था की गई थी, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और दर्शन सुचारु रूप से संपन्न हो सकें। इसके अतिरिक्त, लेहरा क्षेत्र के सोनाडीह शिव मंदिर के पास स्थित समय माता मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे।



























