नौतनवा नगर के दोमुहाना घाट स्थित शिव मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर रविवार को एक भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान आस-पास के क्षेत्रों से भारी संख्या में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना की और पुण्य लाभ अर्जित किया। ग्राम सभा छपवा नौतनवा सहित आसपास के क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने पूजा के उपरांत भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर परिसर पूरे दिन ‘जय भोलेनाथ’ के जयकारों से गूंजता रहा। कार्यक्रम में नौतनवा ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जितेंद्र जायसवाल, युवा समाजसेवी पिंटू वर्मा, ध्रुव चंद मोदनवाल, आगाज फाउंडेशन के डायरेक्टर वसीम खान और मदन जायसवाल सहित शहीद नगर के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर में साफ-सफाई, पेयजल और प्रसाद वितरण की बेहतर व्यवस्थाएं की गई थीं।
दोमुहाना घाट शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर भंडारा: शिवभक्तों की उमड़ी भीड़, पूजा-अर्चना कर लिया प्रसाद – Sonauli(Nautanwa) News