महराजगंज जनपद के थाना कोठीभार की साइबर सेल टीम ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी का शिकार हुए एक युवक की पूरी धनराशि वापस कराई। समरूपा गांव निवासी अंशु कुमार पुत्र रामकृपाल के बैंक खाते से 14 फरवरी 2026 को ₹14 हजार की साइबर धोखाधड़ी हो गई थी। पीड़ित का खाता यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में संचालित है। धोखाधड़ी की जानकारी मिलते ही अंशु कुमार ने तत्काल ऑनलाइन साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत संख्या 33102260034894 के माध्यम से मामले को संज्ञान में लिया गया। शिकायत प्राप्त होते ही थाना कोठीभार की साइबर सेल टीम हरकत में आई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संबंधित बैंक व भुगतान माध्यमों से समन्वय स्थापित किया। साइबर टीम की त्वरित और कुशल कार्रवाई के चलते ठगी की गई पूरी ₹14,000 की धनराशि सफलतापूर्वक होल्ड कराकर वापस पीड़ित के खाते में ट्रांसफर करा दी गई। रकम वापस मिलने के बाद पीड़ित और उसके परिजनों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। थाना कोठीभार पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध कॉल, लिंक या ओटीपी साझा करने से बचें। साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 या आधिकारिक पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई कर धनराशि सुरक्षित कराई जा सके।
कोठीभार साइबर सेल ने ठगी के ₹14,000 वापस कराए: युवक के खाते से उड़ा दिए थे रुपए, 24 घंटे पहले कर दी थी शिकायत – Nichlaul News