सिसवा नगरपालिका के लोहिया नगर वार्ड स्थित शिव मंदिर परिसर में रविवार को महाशिवरात्रि पर्व पर एक विराट दंगल का आयोजन किया गया। इस आयोजन में खजनी, गाजीपुर, गोरखपुर, कुशीनगर और महराजगंज सहित विभिन्न क्षेत्रों के पहलवानों ने अपने दमखम और कुश्ती के दांव-पेंच का प्रदर्शन किया। दंगल का शुभारंभ नगरपालिका के अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरिजेश जायसवाल ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कुश्ती भारतीय संस्कृति की एक गौरवशाली धरोहर है, जो धीरे-धीरे विलुप्त होती जा रही है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से कुश्ती को जीवंत रखने का प्रयास सराहनीय है। इसके बाद स्थानीय और बाहरी पहलवानों के बीच कई रोमांचक मुकाबले हुए। छोटे बाल पहलवानों ने भी अखाड़े में उतरकर अपने प्रदर्शन से दर्शकों का मन मोह लिया। दर्शकों ने एक के बाद एक कुश्ती देखकर तालियां बजाकर पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। पूर्व पहलवान कृपाशंकर तिवारी ने इस दंगल में निर्णायक की भूमिका निभाई।
महाशिवरात्रि पर सिसवा में विराट दंगल आयोजित: खजनी, गाजीपुर सहित कई जिलों के पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच – Siswa(Maharajganj) News