मिठौरा ब्लॉक क्षेत्र के टीकर-परसौनी चौराहे पर रविवार को बिजली विभाग के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। परसौनी गांव के सैकड़ों ग्रामीण निचलौल-चौक मार्ग पर पहुंचे और सड़क जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन लगभग 45 मिनट तक चला। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जर्जर विद्युत तारों को तत्काल बदलने और लाइन को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के लटके तारों से कई हादसे हो चुके हैं, और हाल ही में एक युवक की मौत के बाद यह आक्रोश भड़का है। परसौनी के प्रधान और प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार जोशी ने बताया कि ग्राम सभा परसौनी में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन गांव के बीचों-बीच से गुजर रही है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। उन्होंने बताया कि बीते 30 जनवरी को खोस्टा टोला परागपुर निवासी मजदूर रम्मन (रमन) चौहान करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया था। उसकी 11 फरवरी को मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर खोस्टा निवासी भरत, परसौनी निवासी सरस्वती देवी, किशोर, मोहम्मद्दीन भी झुलस चुके हैं। इससे पहले परसौनी निवासी साबिया खातून की भी करंट लगने से जान जा चुकी है। गांव के ऊपर से नीचे लटकते तारों के कारण लोगों में दहशत बनी हुई है। सूचना मिलते ही चौक पुलिस मौके पर पहुंची। वरिष्ठ उपनिरीक्षक अमित कुमार सिंह ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग को संबोधित एक मांग पत्र सौंपकर जाम समाप्त किया। प्रदर्शन में अनिल कुमार जोशी, तैयब अंसारी, दीपक जायसवाल, नागेन्द्र गुप्ता, मोज्जफर हुसैन, कवींद्र पांडेय, सरफुद्दीन, अभिषेक पांडेय, जियाउल हक, महिम्न त्रिपाठी, जमालुद्दीन, मृतक की पत्नी उर्मिला चौहान, खूबलाल जायसवाल, विनोद वर्मा सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द स्थायी समाधान नहीं किया गया और ढीले-जर्जर तार नहीं बदले गए तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करने और संबंधित विभाग को अवगत कराने का आश्वासन दिया है।
11 हजार वोल्ट तार से मौत पर ग्रामीणों का प्रदर्शन: टीकर-परसौनी चौराहे पर सड़क जाम, जर्जर तार बदलने की मांग – Nichlaul News