बरगदवा पेट्रोल पंप के पास मिली अज्ञात बच्ची: पुलिस ने परिजनों की तलाश शुरू की, पहचान की अपील – Bargadwa Bazar(Nautanwa) News

1
Advertisement

महराजगंज के बरगदवा थाना क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप के पास एक छोटी बच्ची लावारिस हालत में मिली है। पुलिस ने बच्ची को अपने संरक्षण में ले लिया है और उसके परिजनों की तलाश कर रही है। बच्ची अपनी पहचान स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रही है। हालांकि, उसने अपने पिता का नाम “खुसरूद्दीन” बताया है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को सुरक्षित रूप से थाना बरगदवा ले आई। बच्ची फिलहाल थाने में है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को बच्ची के बारे में कोई जानकारी हो या उसके परिवार की पहचान पता हो, तो तत्काल थाना बरगदवा से संपर्क करें।
यहां भी पढ़े:  मदरसा अरविया सिराजुल उलूम में तिरंगा यात्रा:गणतंत्र दिवस से पहले बच्चों ने निकाली जागृति यात्रा
Advertisement