बृजमनगंज नगर पंचायत की गल्ला मंडी स्थित चुलाही बाबा शिव मंदिर में रविवार शाम 6 बजे शिवरात्रि पूजन के बाद सहभोज का आयोजन किया गया। मंदिर आयोजकों द्वारा यह सहभोज हर वर्ष शिवरात्रि के पर्व पर आयोजित किया जाता है। इसमें भगवान शिव को भोग लगाकर भक्तों को प्रसाद के रूप में भोजन कराया जाता है। इस आयोजन में पूरे नगर के लोगों का सहयोग रहता है। सहभोज से पहले शाम की आरती में नगर के लोग शामिल हुए। आरती के उपरांत भगवान शिव को भोग लगाया गया, जिसके बाद उपस्थित भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर दिलीप चौधरी, राकेश जायसवाल, पवन सिंह जायसवाल, दिलीप मणि, अजय जायसवाल और संतोष वर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे मौजूद रहे।
बृजमनगंज शिव मंदिर में सहभोज का आयोजन: शिवरात्रि पूजन के बाद भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद – Brijmanganj(Maharajganj) News