बृजमनगंज के आमाकोट में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा: शिव मंदिर में विधि-विधान से स्थापित हुईं शिव, पार्वती, गणेश की मूर्तियां – Brijmanganj(Maharajganj) News

1
Advertisement

बृजमनगंज नगर पंचायत के आमाकोट स्थित शिव मंदिर में रविवार को मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान भगवान शिव के शिवलिंग के साथ मां पार्वती, नंदीराज, कार्तिकेय और गणेश की मूर्तियों की स्थापना की गई। मुख्य यजमान श्रवण कुमार ने अपनी पत्नी उर्मिला देवी के साथ यह अनुष्ठान संपन्न कराया। गाजे-बाजे और जयकारों के साथ मूर्तियों को समा माया मंदिर, नारायणपुर, रामलीला पड़ाव मंदिर, ढ़ाकुर द्वारा मंदिर और ठाकुर द्वारा पोखरे पर स्थित शिव मंदिर ले जाया गया। यहां पांचों शिवालयों पर मूर्तियों का मिलान कराया गया, जिसे ‘मूर्ति से मूर्ति का मिलन’ कहा जाता है। पुरोहित शेष मणि मिश्रा, अवधेश मिश्रा और विशाल पांडेय ने देव भाषा संस्कृत के मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न कराई। पांचों शिवालयों पर मिलान के बाद, सभी मूर्तियों को पुनः आमाकोट स्थित मंदिर में लाकर स्थापित किया गया। इस अवसर पर समस्त गांव निवासी, महिलाएं और बच्चों ने ‘हर हर महादेव’ का जयघोष करते हुए अबीर-गुलाल उड़ाया और उत्सव में भाग लिया।
यहां भी पढ़े:  जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल: सैदा के पसियनपुरवा में हुआ वितरण कार्यक्रम - Risia kasba(Bahraich sadar) News
Advertisement