दोनों तरफ की पुलिया क्षतिग्रस्त: ग्रामीणों को हादसे का डर, जल्द मरम्मत की मांग – Sabaya(Nichlaul) News

0
9

निचलौल विकासखंड की ग्राम सभा गौरा निपानिया में हनुमान मंदिर के पास एक पुलिया की दोनों तरफ की रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे ग्रामीणों और किसानों में दुर्घटना का भय बना हुआ है। यह पुलिया स्थानीय ग्रामीणों और किसानों के लिए महत्वपूर्ण मार्ग है। इसी रास्ते से वे अपने खेतों तक जाते हैं और हनुमान मंदिर में पूजा-पाठ के लिए भी आते-जाते हैं। ग्रामीण अरुण पांडे, पवन, मनीष मद्देशिया, अनिल कुशवाहा, दीपक कुमार, निवास, गणेश, पप्पू मद्देशिया, सुंदर कुमार, गणेश और श्रीनिवास पवन सहित अन्य लोगों ने बताया कि पुलिया के निर्माण के बाद से इसकी मरम्मत नहीं की गई है। दोनों ओर की रेलिंग टूटी होने के कारण यहां से गुजरने वालों को हमेशा हादसे का खतरा बना रहता है।
Advertisement